फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया मजदूरी के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नगवां ब्लॉक के सामने प्रदर्शन करते मजदूरी भूगतान की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्राम पंचायत खलि? - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
वैनी। विकास खंड नगवां के ग्राम पंचायत खलियारी के ग्रामीण मजदूरों ने बकाया मजदूरी को लेकर सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। मजदूरों ने बताया कि तीन माह पूर्व ग्राम पंचायत की तरफ से लालता पांडेय के घर से मुन्ना के घर तक इंटरलाकिंग खड़ंजा का कार्य कराया गया। उसमें जिसमें एक माह के लगभग की मजदूरी अभी तक नहीं मिली है।
विज्ञापन

प्रधान से कई बार कहे जाने के बावजूद अभी तक हम भुगतान नहीं हो पाया। कई बार ब्लाक पर भी सचिव से लेकर उच्चाधिकारियों तक से शिकायत की गई लेकिन नतीजा सिफर रहा। ज्ञापन खण्ड विकास अधिकारी नगवां को देकर मांग करते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर मजदूरों का बकाया भुगतान नहीं कराया गया तो मजदूर जिला मुख्यालय का घेराव करने को बाध्य होंगे । प्रदर्शन करने वालो में रमिता, प्रभावती, केवली, सबिता, मौसम, सुचिता, रजवन्ति, गुलवासी, उर्मिला, मतरजी, गुलवासी, लक्ष्मीना, धनेसरी, महराजी, धनन्जय, तेजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें