फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन वितरण न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बभनी क्षेत्र में राशन की मांग को लेकर प्रर्दशन करते ग्रामीण। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
बभनी विकास खंड के धनवार कोटेदार द्वारा अप्रैल का राशन वितरित न किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। कोटे की दुकान के बाहर हंगामा कर रहे कार्डधारकों ने आरोप लगाया कि चार दिन पूर्व अंगूठा लगवाने के बाद भी अनाज नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अप्रैल का खाद्यान्न मई के अंत तक भी नहीं बंट सका है। धनवार व चकबदरीसानी के कार्डधारक उषा देवी, रजवंती, फूलमती, ममता देवी, कौलेश्वरी देवी, सुमित्रा देवी, प्रभावती देवी, चंपा देवी, राजमती, सुखमन, गीता शान्ती, सुगंती, सुनीता, पूनम, राम कुंवर, सुनीता, फुलबसिया ने आरोप लगाया कि चार दिन पहले अंगूठा लगवा लिया गया और अब राशन देने में आनाकानी की जा रही है। इस बाबत आपूर्ति अधिकारी रामलाल यादव ने कहा कि राशन की आपूर्ति नहीं हुई है। इसलिए वितरण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें