फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: गांव में टैंकर से जलापूर्ति रोकने पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल तहसील क्षेत्र के सरंगा गांव में टैंकर से पानी की आपूर्ति रोके जाने से ग्रामीणों में असंतोष है। उनका आरोप है कि कोटे की दुकान की चयन प्रक्रिया का विरोध करने और जांच की मांग पर प्रधान ने पानी की आपूर्ति रोक दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों गांव में कोटे की दुकान का चयन किया गया था। चयन प्रक्रिया के विरोध में ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए बुधवार को ज्ञापन दिया था। इससे नाराज होकर बृहस्पतिवार को गांव में हो रहे टैंकर से जलापूर्ति रोक दी गई।
ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो जलापूर्ति का पैसा न मिलने की बात कही जा रही है। पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने डीएम को अवगत कराया। जल्द ही पानी की उपलब्धता कराने की गुहार लगाई। ज्ञापन देने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता देवी, कलीमुन्निशा, सोमारू कोल, फरीदा बानो, सुशीला देवी, मूर्ति देवी, शबाना बानो, तैबुन्निशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, इस संदर्भ में डीपीआरओ विशाल सिंह ने बताया कि एडीओ पंचायत व ग्राम प्रधान को कड़े निर्देश दिए गए हैं। शाम तक गांव में पानी आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें