फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ग्राम सचिव का रोका वेतन, तहसीलदार से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कमिश्नर बाल कृष्ण त्रिपाठी और डीएम बद्रीनाथ सिंह ने मनबसा गांव के जीवनशाला विद्यालय में चौपाल लगाई। इस दौरान एग्री स्टैक की धीमी गति पर तहसीलदार दुद्धी ज्ञानेंद्र सिंह से स्पष्टीकरण मांगा। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी घनश्याम का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कमिश्नर ने गांव से जीरो पॉवर्टी के एक लाभार्थी को लाने को कहा तो ग्राम सचिव बदले झांकने लगा। तब पेंशन, मुख्यमंत्री आवास के एक लाभार्थी को सामने लाने के निर्देश दिए। इस पर भी वह इधर-उधर देखने लगा। डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए डीपीआरओ नमिता शरण को सचिव का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण का निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने सचिव और सफाई कर्मी के न रहने की शिकायत की। पूछताछ में पता चला कि सचिव के पास नौ गांव का चार्ज है। अफसरों ने इस पर हैरानी जताई। डीपीआरओ ने कर्मचारियों की कमी का हवाला दिया। कमिश्नर ने लेखपाल अश्विनी पटेल को तलब किया।
विज्ञापन

एग्री स्टैक की प्रगति के बारे में पूछा तो बताया गया कि 55 गाटे अभी बचे हुए हैं, जिसे जल्द कर लिया जाएगा। कमिश्नर ने तहसीलदार की जिम्मेदारी तय करते हुए स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने कोटेदार से 10 रुपये वसूली की भी शिकायत की।
इस दौरान सीडीओ जागृति अवस्थी, एसडीएम निखिल यादव, सीओ ओबरा हर्ष पांडेय, एडीपीआरओ राजेश सिंह, एडीओ पंचायत अजय सिंह, ग्राम प्रधान मंजू देवी, जगमोहन सिंह, हृदय नारायण सिंह, गुलशन कुमार आदि मौजूद रहे।

फॉसिल्स पार्क को विकसित करने के दिए निर्देश
कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी ने सलखन के फॉसिल्स पार्क का निरीक्षण किया। पार्क को संरक्षित करने, पर्यटन की दृष्टि से पर्यटकों के लिए बेहतर ढंग से विकसित करने का सुझाव दिया। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने बताया कि फासिल्स पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन विभाग की ओर से दो करोड़ की धनराशि मांगी गई है। इससे पर्यटकों के बैठने के लिए दो ग्लोवर, नेचर ट्रेल, प्रकृति चित्रण केंद्र, सुरक्षा व्यवस्था के आवश्यक प्रबंध, गेट निर्माण आदि कार्य कराए जाने हैं। फासिल्स पार्क के प्रचार-प्रसार करने हेतु छोटे-छोटे वीडियो क्लीप बनाकर उसे प्रकृति चित्रण केंद्र में चलाया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम नमामि गंगे रोहित यादव, सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें