फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन सत्यापन की फर्जी रिपोर्ट भेजने पर ग्राम सचिव निलंबित

विज्ञापन
मोराही ग्राम पंचायत में जन सुनवाई करते डीएम चंद्र विजय सिंह। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
ग्रामीणों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए सोमवार को जिले की 80 ग्राम पंचायतों में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। घोरावल ब्लाक के मोराही गांव में खुद डीएम ने शिकायतें सुनी। पंचायत भवन की बदहाली, पेंशन सत्यापन की फर्जी रिपोर्ट देने और शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने सचिव कांति देवी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

डीएम चंद्र विजय सिंह ने डीपीआरओ और बीडीओ को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायतों में दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों का सत्यापन करा लिया जाए। कोई भी फर्जी सत्यापन रिपोर्ट न भेजें। समाधान दिवस में आ रही शिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। पंचायत सचिवालय पर पंचायत सहायक नियमित रूप से उपस्थित रहें और वहां आने वाली शिकायतों को रजिस्टर पर अंकित करें।
समाधान दिवस के दौरान गांव में नाली सफाई की शिकायत सही पाए जाने पर सफाईकर्मी का वेतन अवरुद्ध करने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायतों में आवास एवं पशु शेड की डिमांड के लिए बीडीओ को निस्तारण का निर्देश दिया। ग्रामीणों ने चार माह से पोल गिरने की जानकारी दी। इस पर बिजली विभाग के एक्सईएन को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

व्यक्तिगत शौचालय और आवास योजना से वंचित पात्रों की सूची बनाकर समय पर उनके खाते में धनराशि भेजने को कहा। डीएम ने चौपाल लगाकर लोगों से गांव के लेखपाल, सचिव और बीडीओ का परिचय कराया। उनके कार्यों का दायित्वबोध कराते हुए समस्या के समाधान की सलाह लोगों को दी गयी। इस मौके पर डीपीआरओ विशाल सिंह, बीडीओ रमेश यादव, डीपीसी अनिल केसरी, एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें