विंढमगंज। भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान पर सन जुबली कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ बृहस्पतिवार को दुद्धी बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कैलाश कुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच विलासपुर क्रिकेट क्लब झारखंड ने जीता। मैन आफ दी मैच का पुरस्कार सुमित को दिया गया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल से ही हर युवा का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास होता है जो आपके जीवन में अमूल्य योगदान भी देता रहता है। विशिष्ट अतिथि डीसीएफ चेयरमैन सुरेंद्र अग्रहरि ने कहा कि खेल एक जीवन की ऐसी अद्भुत कला है, जिससे आपके शरीर के सभी अंग आपके साथ चलने को हर वक्त तैयार रहते हैं। संरक्षक रमेशचंद्र एडवोकेट ने अतिथियों को अंगवस्त्रम देकर विदा किया। इस मौके पर दिनेश प्रसाद यादव, विकास स्वदेशी, संजू तिवारी, संजय कुमार गुप्ता, अशोक जयसवाल, मुरारी जयसवाल, अक्षैबर केसरी, राकेश कुमार केसरी, पवन कुमार रजक, उदय जयसवाल, अमित चंद्रवंशी, हर्षित प्रकाश मौजूद रहे।