फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयादशमी और मोहर्रम के मद्देनजर निकाला फ्लैग मार्च

Tue, 20 Oct 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयादशमी और मोहर्रम पर्व के मद्देनजर सोमवार को राबर्ट्सगंज, दुद्धी समेत अन्य कस्बों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील की। एसपी शिवशंकर यादव के निर्देश पर पुलिस अराजकतत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज में क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद के निर्देश पर सोमवार की सांय करीब चार बजे कोतवाल केडी यादव, महिला थानाध्यक्ष आशाराम गोयल, चौकी प्रभारी की अगुवाई में फ्लैग मार्च निकाला गया।

मेन चौक से उत्तर मोहाल समेत अन्य मोहल्ले में पुलिस कर्मियों ने पैदल फ्लैग मार्च किया। इस दौरान कोतवाल ने कहा कि शांतिपूर्वक सभी पर्व मनाएं। कहा कि त्योहार में व्यवधान उत्पन्न करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


 फ्लैग मार्च में शहर कोतवाली के एसएसआई यूपी यादव, सब इंस्पेक्टर एसके शर्मा, राहुल सिंह, संजय कुमार शामिल रहे। घोरावल प्रतिनिधि के अनुसार घोरावल कोतवाल रमाकांत पांडेय ने भी क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से शांति ढंग से त्योहार मनाने की अपील की। कोतवाल ने कहा कि पर्व में जो व्यक्ति व्यवधान उत्पन्न करेगा उसके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें