दिशिता महिला मंडल की ओर से मंगलवार की देर शाम रेणुपावर डिवीजन के प्रेक्षागृह लान में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। 45 वर्ष से कम में विजयलक्ष्मी पांडेय और 45 वर्ष से ऊपर में रेनू जैन को तीज क्वीन का ताज पहनाया गया। मंजू आनंद को हरियाली तीज का खिताब दिया गया।
मुख्य अतिथि दिशिता महिला मंडल की अध्यक्ष इंदू यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। जिसमें अलग-अलग ग्रुप में विजयलक्ष्मी और रेनू विजयी रहीं। निर्णायक की भूमिका डा. अनीता नंदा, संगीता सिंहानिया ने निभाई । इस दौरान कजरी आदि कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
सामूहिक नृत्य के जरिए भी महिलाओं ने कार्यक्रम का जी भरकर लुत्फ उठाया। सावन हौजी गेम के साथ विभिन्न व्यंजनों के सटॉल आकर्षण का केंद्र बने रहे। महिला मंडल अध्यक्ष इंदू यादव ने विजेताओं को तीज क्वीन का ताज पहनाया। कार्यक्रम में शामिल अन्य को भी उपहार प्रदान किए। संचालन सचिव निधि प्रसाद और गायत्री भरद्वाज ने तथा धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त सचिव मुसर्रत जमाल ने किया। इस अवसर पर मंजू पोद्दार, जार्जिना रॉडरिक्स, अनीता गोयल, निर्मला वर्मा, संगीता सिंहानिया, मंजू आनंद बिंदू सिंह, बबिता सिंह आदि उपस्थति रहीं।