फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ ने विद्युत परिषद अभियंता संघ के आंदोलन को दिया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के पदाधिकारियों की ओर से उत्पीड़न के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन को उत्तर प्रदेश विद्युत मजदूर संघ ने समर्थन दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री शशिकांत श्रीवास्तव ने पावर कारपोरेशन के चेयरमैन को पत्र के माध्यम से कहा कि इतने बड़े पैमाने पर कोरोना वायरस का प्रकोप हम सब के जीवन काल में एक नई घटना है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर इन दिनों पूरे भारत में कहर बरपा रही है। अभियंता संघ की ओर से विद्युतकर्मियों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करते हुए प्राथमिकता पर उनका टीका लगाने, अभियंता संघ के पदाधिकारियों के विरुद्ध उत्पीड़नात्मक कार्रवाई बंद करने, विद्युत कर्मियों की समस्याओं का निराकरण कराने के लिए आंदोलन चलाया जा रहा है । कहा कि उद्योग हित, कार्मिक हित में अभियंता संघ के संपूर्ण जायज मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार किया जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें