फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: वरासत के नाम पर रुपये लेते लेखपाल का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र में तैनात एक लेखपाल का रुपये लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में लेखपाल रुपये लेते देखा जा रहा। आरोप है कि यह रुपये वरासत के बदले लिया जा रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक के राजासरई गांव निवासी देवकुमारी पत्नी रामकिशुन ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि उसके पति की मृत्यु के बाद क्षेत्रीय लेखपाल ने वरासत करने के नाम पर 5700 रुपये की मांग की। रुपये न देने पर वरासत करने में आनाकानी किया जा रहा था। बाद में महिला ने अपने भतीजे के हाथों लेखपाल को रुपये दिलवाए जिसका उसने वीडियो भी बना लिया। महिला का कहना है कि अन्य ग्रामीणों से भी वरासत के नाम पर वसूली की गई है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की गई। इस संबंध में जब तहसीलदार दुद्धी बृजेश कुमार वर्मा से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें