फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सागोबांध में संचालित खाद के दुकान की लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह के निर्देशन पर जिले में संचालित विभिन्न खाद के दुकानों पर सोमवार को अलग-अलग चार टीमों ने छापामारी की। जिला कृषि अधिकारी डा. हरिकृष्ण मिश्र और जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने अंतरराज्यीय सीमा से लगे लीलासी एवं सागोबांध के 10 दुकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान कुल चार नमूना संग्रहित करते हुए प्रयोगशाला में भेजे जाने की कार्यवाही की गई। छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित सागोबांध के नारायण खाद भंडार का लाइसेंस अभिलेखों के न प्रस्तुत करने तथा निरीक्षण में सहयोग न के कारण लाइसेंस को निलंबित कर दिया। वहीं लीलासी में शिवम ट्रेडर्स खाद एवं बीज केंद्र को स्टॉक में भिन्नता पाए जाने एवं कृषकों को बिल न देने के कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी तरह से ओबरा तहसील क्षेत्र में जिला कृषि रक्षा अधिकारी जनार्दन कटियार एवं एआर कोऑपरेटिव मिहिर कुमार पात्र, रॉबर्ट्सगंज में भूमि संरक्षण अधिकारी चोपन एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एके सिंह के नेतृत्व में तथा घोरावल में भूमि संरक्षण अधिकारी एवं सहायक निदेशक मत्स्य द्वारा छापेमारी की गई। विक्रेताओं को आगाह किया गया कि पास मशीन के उर्वरक एवं भौतिक स्टॉक में भिन्नता पाए जाने पर तथा ओवर रेटिंग पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी विक्रेता द्वारा इस जनपद की एक भी बोरी यूरिया को अन्य जनपद या प्रदेश में ले जाने की कोशिश की गई तो एफआईआर की कार्रवाई कीजाएगी। वहीं किसानों से अपनी जोत के अनुसार ही खाद क्रय करने तथा विक्रेता से बिल प्राप्त करने की अपील की। बता दें कि जिले में कालाबाजारी एवं सीमा पार खाद तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें