फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तमंचे से केक काटने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। जन्मदिन पर तमंचे से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। यह वीडियो अनपरा थाना क्षेत्र के औड़ीमोड़ कौआनाला का बताया जा रहा है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के विभिन्न सोशल मीडिया व व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हो रहे वीडियो में एक युवक कई बाइक पर केक रखकर तमंचे से काट रहा है। संबंधित युवक की इंस्टाग्राम आईडी पर मप्र के एक बदमाश के रूप में रील बनाकर भी अपलोड की गई है। वीडियो वायरल होते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है। इस संबंध में अनपरा प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि वायरल वीडियो करीब एक वर्ष पुराना है। वीडियो में दिख रहे युवक और साथी युवकों की तलाश की जा रही है। बता दें कि पिछले माह डिबुलगंज में एक युवक ने तलवार से केक काटकर वीडियो बनाकर वायरल किया था। पुलिस ने उसके परिजनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया था और बाइक सीज कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें