फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ज्वालामुखी देवी के दरबार में पहुंचे मप्र के डिप्टी सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन चंद्रघंटा स्वरूप के दर्शन पूजन के लिए मां ज्वालामुखी मंदिर पर भक्तों का तांता लगा रहा। इस बीच शुक्रवार शाम करीब चार बजे मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल भी दर्शन पूजन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के सिंगरौली के भाजपा नेताओं संग मंदिर पर पहुंचे डिप्टी सीएम श्री शुक्ल ने दर्शन किए और विधि विधान से पूजा अर्चना की। मंदिर प्रांगण में तीर्थ पुरोहितों ने पूजा कराया। पं. श्लोकी मिश्रा ने पूजा के बाद डिप्टी सीएम को रक्षासूत्र बांधकर चंदन लगाया। मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार से शुरू दुर्गा सप्तशती का पाठ एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के साथ सिंगरौली भाजपा के साथ शक्तिनगर के पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें