अनपरा। युवक के हाथ-पैर बांध कर लाठी से धमकाने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए युवक से वाहन रोकने का कारण पूछ रहे हैं। वायरल वीडियो अनपरा थाना क्षेत्र के बैरपान का बताया जा रहा है। मामले में चार आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताते हैं कि बीती रात बैरपान निवासी एक युवक डिबुलगंज में एक ट्रक को हाथ देकर रोका। फिर उस पर सवार होकर बैरपान की ओर जाने लगा। रास्ते में अचानक युवक ने ट्रक का स्टेयरिंग पकड़कर रोकने का प्रयास किया।
चालक ने अपने सहयोगी दूसरे चालकों को इसकी सूचना दी। गाड़ी जैसे ही बैरपान पहुंची तो चालक व दूसरे वाहन के चालकों ने युवक को वाहन से उतारा और एक होटल में ले जाकर उसके हाथ-पैर बांध दिए। गाली-गलौज करते हुए ट्रक रोकने की वजह पूछने लगा। शक जताया कि युवक की मंशा आपराधिक कृत्य करने की थी। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। मामले में अनपरा प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय का कहना था कि वीडियो की जानकारी की जा रही है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।