फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ीसा में वाहन सोनभद्र में कट गया ओवरलोड में चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। क्षेत्र के किरबिल निवासी वाहन स्वामी का ट्रक उड़ीसा में मौजूद था लेकिन उसी दिन उसका सोनभद्र में ओवर लोड में चालान हो गया। इसकी जानकारी होने पर वाहन स्वामी सरोज जायसवाल पत्नी दीपक जायसवाल ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सरोज जायसवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनका नेशनल परमिट का ट्रक का एक सितंबर को 52 हजार और 19 सितंबर को 66 हजार रुपये का ओवरलोड में चालान काट दिया गया है। जबकि इन तारीखों में उनका वाहन छत्तीसगढ़ स्थित चिरमिरी खदान में मौजूद था। दूसरी बार चालान काटने के दौरान उनका वाहन उड़ीसा में मौजूद था। उन्होंने सवाल उठाते हुए तत्काल जांच कर कार्यवाही की मांग की है। महिला वाहन स्वामी का कहना है कि यदि इसी तरह होता रहा तो वह वाहन कैसे चलवा पाएंगी। उसने कहा कि उसके ऊपर ओवरलोड के एवज में एक लाख अठारह हजार का जुर्माना काट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें