फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खदान में पत्थर गिरने से वाहन चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र के ओबरा स्थित खदान में शनिवार को सुबह बोल्डर लोड करने पहुंचे टीपर चालक पत्थर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पटेहरा के तेलुगुडवा टोला कैलाश गुप्ता (40) सुबह करीब साढ़े आठ बजे टीपर लेकर पत्थर लोड करने खदान में पहुंचा था। वह टीपर खड़ा कर खदान में नीचे उतरा। इसी दौरान ऊपर से बड़ा पत्थर गिरा, जिसकी चपेट में आकर कैलाश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद श्रमिकों ने तत्काल उसे चोपन स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, यहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। प्रभारी निरीक्षक ओबरा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी कोई उन्हें तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें