फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: वाहन किसी का, चालान कट गया किसी और का

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हिंडाल्को कॉलोनी निवासी आशुतोष तिवारी ने अपने वाहन के नंबर पर फर्जी तरीके से चालान कराने का आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया कि 20 सितंबर 2024 को उनके वाहन के नंबर पर चालान जारी किया गया है। इसकी फोटो में स्पष्ट रूप से किसी दूसरी गाड़ी को दर्शाया गया है। इस पर उनके वाहन का नंबर अंकित कर दिया गया है। आशुतोष तिवारी ने प्रभारी निरीक्षक को दी गई तहरीर में संबंधित चालान को निरस्त करने की मांग की है। साथ ही उनके वाहन का नंबर लगाकर चलाने वाले अज्ञात वाहन मालिक या चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पिपरी एसओ सत्येंद्र राय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें