फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पति की लंबी आयु के लिए किया वट सावित्री पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
वैवाहिक जीवन की खुशहाली और पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को वट (बरगद) के वृक्ष की पूजा की। राॅबर्ट्सगंज के साथ ही ग्रामीण इलाकों में महिलाओं ने व्रत रखा।
विज्ञापन

विधि विधान से पूजन कर वट वृक्ष की परिक्रमा की। मन्नत का धागा बांधा। जिला मुख्यालय के रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित बाल उद्यान, दंडईत बाबा मंदिर परिसर, दरोगा जी की गली समेत अन्य स्थानों पर बरगद के वृक्ष के नीचे एकत्रित होकर महिलाएं पूजन अर्चन की।
सदर तहसील क्षेत्र के टेकार गांव में कल्पना पांडेय, आभा, विभा दुबे समेत अन्य सुहागिन महिलाएं वट वृक्ष के नीचे विधि विधान से पूजन अर्चन की। इसी तरह बभनी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं ने व्रत रखा और वट वृक्ष का पूजन की।
विज्ञापन

व्रत से जुड़ी सावित्री-सत्यवान कथा का श्रवण की। क्षेत्र के असनहर गांव, बुढ़वा मन्दिर, बभनी मोड, चपकी और बभनी में स्थित वट वृक्ष की पूजा की गई। बीजपुर में एनटीपीसी आवासीय परिसर व गांवो के विभिन्न स्थानों पर वट वृक्ष के नीचे व्रती महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा की।
ईश्वर से पति की दीर्घायु व परिवार में सुख, शांति, समृद्धि की कामना की। इससे पहले वट वृक्ष में सूत बांध कर परिक्रमा कर अखंड सौभाग्यवती होने की कामना की।
सविता, साधना, अनुपम, मीना, श्रद्धा आदि व्रती महिलाओं ने बताया कि पति की दीर्घायु के लिए यह व्रत हम लोग करते है। पंडित सुनील पांडेय ने व्रती महिलाओं को सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण कराया।
वहीं दुद्धी नगर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस एवं जीआईसी खेल मैदान के पास स्थित प्राचीन बरगद वृक्ष के नीचे बड़ी संख्या में महिलाओं ने व्रत रखकर अनुष्ठान किया। इस दौरान वृक्ष की परिक्रमा करते हुए कच्चे धागे का सूत लपेटकर पति के दीर्घायु होने का वर मांगा।
समूह में बैठकर महिलाएं पुरोहित से सत्यवान व सावित्री की कथा श्रवण की। दोनों वट वृक्ष के पास साफ सफाई, पानी टैंकर व टेंट आदि की व्यवस्था चेयरमैन कमलेश मोहन एवं सामाजिक कार्यकर्ता पंकज कुमार बुल्लू व संदीप गुप्ता की तरफ से कराई गई थी।
विंढमगंज में थाने से सटे बुटबेढ़वा में हनुमान मंदिर व सलैयाडीह ग्राम पंचायत में काली मंदिर पर वट सावित्री पूजन महिलाएं की। हनुमान मंदिर के पुजारी आनंद कुमार दुबे व काली मंदिर के पुजारी बबलू तिवारी ने कथा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें