शक्तिनगर। इलाके के खड़िया बाजार में आयोजित चार दिवसीय लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल कबड्डी लीग सीजन फाइव में दूसरे दिन वाराणसी, शक्तिनगर व ककरी की टीमों ने बढ़त बनाई।
बृहस्पतिवार शाम पहले राउंड में नवानगर और वाराणसी की टीम के बीच मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबले में नवानगर की टीम ने 39 प्वाइंट और वाराणसी ने 42 प्वाइंट्स बनाया। इसी प्रकार दूसरे राउंड में शक्तिनगर और सिंगरौली की महिला टीम के बीच मुकाबला हुआ। सिंगरौली टीम ने 17 प्वाइंट्स और शक्तिनगर टीम ने 47 प्वाइंट्स बनाकर श्रेष्ठता बरकरार रखा। तीसरे राउंड की स्पर्धा ककरी और डिबुलगंज की टीम के बीच हुई। इसमे डिबूलगंज ने 13 और ककरी 33 प्वाइंट्स बनाया। दूसरे दिन की प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद सिंगरौली के नव निर्वाचित विधायक राम निवास साह रहे। इस दौरान सिंगरौली नगर निगम की पूर्व महापौर प्रेमवती खरवार व मुख्य अतिथि ने प्रतियोगी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल के प्रति उत्साहित किया।