फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नोएडा को हराकर वाराणसी क्वार्टर फाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी गोविंद सिंह स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का सातवां लीग मैच मंगलवार को एम एस क्रिकेट अकादमी वाराणसी और नोएडा के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी ने नोएडा को 68 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया
विज्ञापन

मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रिज्म सीमेंट ग्रुप के जोनल हेड वरुण उपाध्याय और ब्रांच मैनेजर सतीश चंद्र पांडे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। नोएडा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
वाराणसी ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाए। संदीप ने 49 रन, भास्कर ने 22 रन, गुलाब ने 18 रन, संकेत ने 16 रन बनाए। नोएडा की टीम से गेंदबाजी करते हुए उमेश ने तीन विकेट, आकाश मौर्य, सत्येंद्र व शोएब ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी नोएडा की टीम ने 13.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 114 रन पर ही सिमट गई। वाराणसी ने 68 रन से जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। नोएडा टीम से बल्लेबाजी करते हुए आदित्य पांडे ने 23 रन, सत्येंद्र ने 24 रन और तुषार नेगी ने 22 रन बनाए।
वाराणसी की टीम से गेंदबाजी करते हुए गुलाब ने तीन विकेट दिव्य व अमित ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गुलाब को दिया गया। टूर्नामेंट का अंतिम लीग मैच मेरठ और भदोही के बीच बुधवार को खेला जाएगा।
इस मैच के निर्णायक अंपायर नौशाद खानव सुरेश सिंह रहे। कमेंट्री अमृत गुप्ता तो स्कोरिंग अभिषेक पाठक ने की। इस मौके पर भाजपा नेता माला चौबे, सुनील श्रीवास्तव, इरसान खान, अभिलाष सोनी, गोलू केसरी मौजूद रहे।

अतुल दीक्षित।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें