फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डॉ. आंबेडकर पर टिप्पणी के खिलाफ निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से डॉ. भीमराव आंबेडकर के ऊपर की गई टिप्पणी पर कांग्रेसजनों में आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर कहा कि डॉ. आंबेडकर का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पहले आर्यनगर स्थित अंबेडकर मंदिर में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और इसके बाद जुलूस निकाला।
जुलूस के रूप में पार्टी कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि भीमराव आंबेडकर देश के एक महापुरुष के रूप में रहे हैं।
विज्ञापन

जिनको पूरे देश में सदैव सम्मान और आदर से याद किया जाता है। मगर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सदन में टिप्पणी कर उनको अपमानित किया। इसकी निंदा करते हुए उनके इस्तीफे की मांग गई।
निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामराज सिंह ने कहा कि आंबेडकर इस देश के सभी वर्गों के हित को साधने वाले एक मसीहा थे। उनका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान राजीव त्रिपाठी, इं.जितेंद्र पासवान, हाजी फरीद अहमद, कमलेश ओझा, वीरेंद्र शुक्ला, रमाशंकर, लाल भारती, राजेंद्र भारती आदि शामिल रहे।

अतुल दीक्षित।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें