फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में अभियान चलाकर किया जाएगा टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं के कार्य में लगे लोगों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने डीएसओ को निर्देशित किया है। आपूर्ति विभाग की ओर से अभियान को सफल बनाने के लिए तैयारी में जुट गया है। दो जून को सभी कोटेदारों, गैस एजेंसी संचालक समेत अन्य को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की अेार से कोरोना वैक्सीन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी गांवों में जाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। फिर भी लोगा वैक्सीन लगवाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। पहले सरकार की तरफ से 45 वर्ष के अधिक उम्र के लोगों को ही टीका लगवाने का निर्देश दिया गया था। एक जून से 18 वर्ष की आयु के ऊपर के सभी लोगों को टीका लगना शुरू हो जाएगा। डीएम अभिषेक सिंह ने डीएसओ को आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं के कार्य में लगे सभी लोगों का टीकाकरण करवाने का निर्देश दिया है। जिलापूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि दो जून को कोटेदारों, गैस एजेंसी संचालकों और उनके कर्मियों का टीकाकरण कराने की योजना तैयार की गई है। कोटेदारों समेत अन्य को नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका लगवाने के लिए सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी आपूर्ति निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर वितरण प्रणाली के दुकानदारों समेत अन्य लोगों को टीका लगवाने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें