रॉबर्ट्सगंज केजरीवाल बर्तन स्टोर में बर्तन की खरीदारी करते लोग। संवाद(शुभ लाभ कालम के लिए)
सोनभद्र। जीएसटी की दरों में कटौती के बाद धनतेरस पर बर्तन बाजार में बहार आने की उम्मीद है। पिछले साल की अपेक्षा दोगुना कारोबार होने की उम्मीद में दुकानदारों ने स्टील, पीतल, तांबे के बर्तनों की विशेष खेप मंगाई है। नॉन स्टिक तवा, कड़ाही, कूकर से लेकर चम्मच, कटोरी, थाली सहित अन्य बर्तनों की दुकानें सज गई है।
दुकानदारों को धनतेरस पर खरीदारी के रूप में जमकर धन बरसने की उम्मीद है। राॅबर्ट्सगंज, घोरावल, चोपन, ओबरा, रेणुकूट, अनपरा सहित जिले के बाजार सज गए हैं। धनतेरस पर आभूषण के साथ ही बर्तन खरीदने की परंपरा है। ऐसे में बर्तनों की दुकानों पर भी लोगों की चहल-पहल बढ़ती जा रही है। स्टील के साथ पीतल व कांसे के बर्तनों की मांग अधिक है।
इस बार खास बात यह है कि बर्तन पर जीएसटी घटने से ग्राहकों को राहत मिली है। ऐसे में व्यापारियों को धनतेरस पर अच्छा कारोबार हो जाने की उम्मीद है। क्रॉकरी के सामान की खरीद भी बढ़ गई है। राॅबर्ट्सगंज स्थित केजरीवाल बर्तन स्टोर के संचालक दिव्यांशु केजरीवाल ने बताया कि जीएसटी में कमी आने से इस बार धनतेरस पर बर्तनों की खरीदारी अधिक होने की संभावना है।
ग्राहकों की मांग को देखते हुए नए डिजाइन और बेहतर क्वालिटी के बर्तनों का स्टॉक बढ़ा लिया गया है। पीतल से लेकर स्टील के बर्तन की विशेष रेंज उपलब्ध है। लोटे से लेकर ग्लास व चम्मच तरह-तरह की वैरायटी में उपलब्ध हैं।
थाली व अन्य बर्तनों की भी डिजाइनें ग्राहकों को लुभा रही है। बताया कि अब बाजार में डिजाइनदार और आकर्षक बर्तन आने लगे हैं। पहले जहां साधारण बर्तन ही बिकते थे, अब ग्राहक नए फैशनेबल बर्तन पसंद कर रहे हैं, जिसका स्टॉक जुटाया गया है।