फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जिले में होगी यूपीपीसीएस की परीक्षा, दस केंद्र प्रस्तावित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा इस बार जिले में भी होगी। परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। दस केंद्रों पर परीक्षा कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इन केंद्रों पर प्रत्येक पाली में करीब 4200 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्हीं विद्यालयों को केंद्र चयन में वरीयता दी गई है, जहां सकुशल परीक्षा कराने के लिए सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

पीसीएस की परीक्षा दिसंबर में संभावित है। पूर्व में पेपर लीक की कई घटनाओं के बाद आयोग सतर्क है। यह परीक्षा अब तक वाराणसी, प्रयागराज जैसे बड़े शहरों में होती रही है। इस बार अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या व शुचिता के मद्देनजर छोटे शहरों को भी शामिल किया गया है। इसमें सोनभद्र भी शामिल है।
जिले में परीक्षा के लिए दस केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इसमें तीन केंद्र रॉबर्ट्सगंज में हैं। यहां राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज शामिल हैं। इसके अलावा चुर्क स्थित इंजीनियरिंग काॅलेज में दो, चोपन स्थित गुरुद्वारा इंटर कॉलेज, रामगढ़ में शहजादा इंटर कॉलेज, राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, मधुपुर स्थित चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज और शाहगंज रोड पर मुड़िलाडीह स्थित राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज को भी पीसीएस परीक्षा के लिए केंद्र के रूप में प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन की ओर से हर केंद्र पर पहुंचकर वहां उपलब्ध सुविधाओं का सत्यापन किया जा रहा है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट आयोग को भेजी जाएगी। उनकी मंजूरी के बाद परीक्षा के आयोजन की तैयारी शुरू होगी। पीसीएस परीक्षा के लिए केंद्र बनाए जाने से जिले के अभ्यर्थियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें