लोढी स्थित खरवार संघ भवन कार्यालय में रविवार को खरवार संघ के चुनाव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद छोटेलाल ने पूर्व विधायक घमंडी खरवार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया।
चुनाव में शामिल खरवार समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वजातीय लोग एकजुट होकर समाज के हित में काम करें । संगठन से ही समाज का उत्थान विकास संभव है। खरवार संघ के चुनाव को सोनभद्र और चंदौली को दो हिस्सा बनाकर पदाधिकारियों का गठन किया गया। जिला कमेटी चंदौली के जिला जिलाध्यक्ष स्वारथ खरवार बनाए गए। उपाध्यक्ष बिंदु खरवार, बाबूलाल खरवार, महामंत्री सर्वजीत खरवार और रामलाल खरवार, कोषाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, मंत्री गौरीशंकर सिंह, रामरति, लालमणि, नर्मदा देवी को बनाया गया है। सोनभद्र खरवार संघ के जिलाध्यक्ष जीत सिंह खरवार मनोनीत किए गए। उपाध्यक्ष पद पर राम लखन खरवार, महामंत्री रामदुलार सिंह, जिला समिति सोनभद्र सोन नदी घाट के ऊपर अध्यक्ष शिवनारायण खरवार, उपाध्यक्ष लल्लन खरवार को सर्वसम्मति से पदाधिकारी बनाया गया है। पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाकर माल्यार्पण से स्वागत किया गया। इस मौके पर खरवार समाज के लोग शामिल रहे।