उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा गुरुवार से दो पालियों में शुरू होगी। जिले भर में 82 परीक्षा केंद्रों में 54551 परीक्षार्थी बैठेंगे। जिले में 16 केंद्र संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इन केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। बुधवार को मजिस्ट्रेट ने परीक्षा केंद्रों की डेस्क स्लिप आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
गुरुवार की सुबह साढ़े सात बजे से हाईस्कूल की हिंदी एवं प्रारंभिक हिंदी और इंटर के सैन्य विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षाएं होंगी। दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से सांय सवा पांच बजे तक हिंदी और सामान्य हिंदी प्रथम पत्र का पेपर होगा। 82 परीक्षा केंद्रों पर इंटर एवं हाईस्कूल के कुल 54551 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
इसमें हाईस्कूल के 31938 में 15592 बालक एवं 16346 बालिकाएं शामिल होंगी। इंटर में 22613 परीक्षार्थी है। इसमें 10791 बालक और 12322 बालिकाएं हैं। परीक्षा 21 मार्च तक चलेगी। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मी सतर्क रहेंगे।