फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Wed, 17 Feb 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत बुधवार को सदर ब्लाक के छपका गांव में रैली निकाली। स्वच्छता के प्रति जागरूक और ग्राम प्रधान सोमारू के घर के सामने एक कार्यशाला का आयोजन किया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन नया नहीं है। सबसे पहले भारत में इसकी शुरूआत संत गाडगे ने की थी। उनका पूरा जीवन गांव-गांव घूमकर सफाई और स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक करना था। प्रधान ने गांव में स्वच्छता
अभियान चलाने के लिए स्वयं सेविकाओं और कार्यक्रम अधिकारी डा. गिरीश कुमार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

अहिल्या ग्रुप की लीडर प्रतिमा सिंह ने प्रधान के घर के सामने की गली, निवेदिता ग्रुप की लीडर सोनी कुमारी, सावित्री बाई फूले ग्रुप लीडर शालिनी सिंह, रानी दुर्गावती ग्रुप लीडर वंदना गुप्ता ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर टीम के साथ सफाई की। इस मौके पर प्रियंका पांडेय, नीतू पांडेय, साहिना, अंजली, श्रेया सोनी, कुसुमलता, श्रेया, सिंधु त्रिपाठी, रोली सिंह, निशि पांडेय, शलीनता, संजू रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें