फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : पहले दिन हाईस्कूल के 2121 और इंटर के 975 विद्यार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं सोमवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गईं। जिले के 77 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षाएं आयोजित की गईं। पहले दिन हाईस्कूल के 2121 और इंटर के 975 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
विज्ञापन

जिले को चार जोन और 12 सेक्टरों में विभाजित किया गया था। पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी परीक्षा हुई, जिसमें कुल 25,579 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में से 23,458 ने परीक्षा दी, जबकि 2,121 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी परीक्षा में 19,720 में से 18,745 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 975 ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए सात सचल दलों की टीमें लगातार भ्रमण करती रहीं। परीक्षा केंद्रों की निगरानी कंट्रोल रूम से भी की गई, और हर केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। पहले दिन कहीं से भी नकल की कोई सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन

परीक्षा देकर निकले छात्रों ने बताया कि हाईस्कूल का हिंदी प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत सरल था। इसमें सीधे और स्पष्ट प्रश्न पूछे गए, जिससे विद्यार्थियों को उत्तर देने में आसानी हुई। हालांकि, कुछ विद्यार्थियों ने प्रश्नों को हल करने में कठिनाई भी महसूस की।

अलग-अलग कॉलेजों में अनुपस्थित छात्रों की संख्या
राजकीय इंटर कॉलेज चपकी में 310 पंजीकृत में से 290 ने परीक्षा दी, 20 अनुपस्थित रहे।जनता इंटर कॉलेज में 266 में से 209 उपस्थित, 57 अनुपस्थित, दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कॉलेज 253 में से 233 उपस्थित, 20 अनुपस्थित, जनता शिक्षण संस्थान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय 418 में से 376 उपस्थित, 42 अनुपस्थित रहे। बीजपुर क्षेत्र के शिवम संकल्प इंटर कॉलेज बखरीहवा 458 में से 422 उपस्थित, 36 अनुपस्थित, प्रभावती इंटर कॉलेज जरहा में 393 में से 369 उपस्थित, 24 अनुपस्थित, अंबेडकर इंटर कॉलेज रजमिलान 120 में से 114 उपस्थित, 6 अनुपस्थित।

केंद्रों तक पहुंचने में विद्यार्थियों को हुई परेशानी
केकराही में परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कुछ विद्यार्थियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज और हंस वाहिनी इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों को सख्त तलाशी के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज में 219 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 12 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


पहले दिन शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई। नकलमुक्त परीक्षा के लिए सख्त निगरानी रही। कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
-जयराम सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें