फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: यूपी 112 की टीम ने फंदे पर लटकी महिला को सीपीआर देकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के डाला नगर पंचायत से सटे अम्माटोला में फंदे पर लटकी महिला के लिए यूपी 112 की टीम फरिश्ता बनकर पहुंची। फंदे से लटक रही महिला को आवाज देकर रोकने की कोशिश की। बावजूद महिला फंदे से लटक गई। खिड़की तोड़कर अंदर पहुंची पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए महिला को फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी सांसें थम सी गई थीं। ऐसे समय में उसे सीपीआर देने का निर्णय लिया और लगभग पांच मिनट तक सीपीआर दी। जिससे उसकी सांसें सामान्य हो सकीं। इसके बाद उसे चोपन सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे जरूरी उपचार उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन

अम्मा टोला में किराये के कमरे में रह रहे अनिल कुमार का शनिवार की देर रात किसी बात पर पत्नी छोटी से विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि उसने कमरा अंदर से बंद कर फंदे से लटकने की तैयारी शुरू कर दी। पति ने पहले उसे समझा-बुझाकर रोकने की कोशिश की। बावजूद वह नहीं मानी, तब तत्काल उसने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची तब तक उसने फंदा गले में डाल दिया। पुलिसकर्मियों ने आवाज देकर उसे रोकने की कोशिश लेकिन तब तक वह फंदे से लटक गई। यह देख उन्होंने तत्काल कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर पहुंचे, तब तक सांसे बंद हो चुकी थीं। बिना समय गंवाए पुलिस जवानों ने महिला को सीपीआर देने का निर्णय लिया और महज पांच मिनट के सीपीआर में सांसें लौटाकर उसे नया जीवन दे दिया। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि सांसे लौटने के बाद महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें