फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: झिल्लीमहुआ में छह बार से नहीं हुई जनगणना, प्रधान ने भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। स्थानीय विकास खंड की नधिरा ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम झिल्लीमहुआ में अब तक जनगणना कार्य न कराए जाने का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान पूजा देवी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर गांव को जनगणना ग्राम के रूप में शामिल करते हुए शीघ्र जनगणना कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने प्रेषित किए गए पत्र में बताया है कि राजस्व गांव कोड-220605, परगना एवं तहसील दुद्धी झिल्लीमहुआ वर्ष 1960 से आबाद है। यहां लगभग चार हजार की आबादी निवास करती है। गांव में सरकारी विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित हैं। पत्र के अनुसार वर्ष 1975 तथा 2013 में गांव के सर्वे के लिए उत्तर प्रदेश के राज्यपाल की तरफ से गजट भी जारी किया जा चुका है।
बावजूद इसके वर्ष 1961, 1971, 1981, 1991, 2001 और 2011 की जनगणना में झिल्लीमहुआ को शामिल नहीं किया गया। ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक उदासीनता और उपेक्षा के कारण गांव की जनगणना लगातार टलती रही।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पूजा देवी ने जिलाधिकारी से मांग की है कि राजस्व ग्राम झिल्लीमहुआ को जनगणना ग्राम के रूप में शामिल करते हुए शीघ्र जनगणना कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का समुचित लाभ मिल सके।
एक तरफ प्रशासन की तरफ से जनगणना के लिए दबाव है। वहीं कुछ गांव ऐसे भी हैं जहां जनगणना कर पाना संभव नहीं है। इनमें दुद्धी तहसील क्षेत्र के चक चपकी, चक चैनपुर, चक महुआरिया, चक चैरी, बडहोर, टंगापाथर आदि गांव शामिल हैं। इन गांवों को अनसर्वेड गांवों की सूची में रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें