फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 22 ग्राम पंचायत और एक बीडीसी सदस्य के पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में मंगलवार को जांच के बाद ग्राम पंचायत सदस्य के 22 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इन सीटों पर सिर्फ एक-एक उम्मीदवार मैदान में बचे हैं।
विज्ञापन

प्रधान पद के दो पदों पर सीधी और एक पद पर त्रिकोणीय लड़ाई है। पंचायत सदस्य के पांच पदों पर कोई नामांकन नहीं हुआ है। जिले में विभिन्न कारणों से प्रधान के तीन और क्षेत्र पंचायत सदस्य का एक पद रिक्त हुआ था।
चतरा ब्लॉक के कसारी गांव में प्रधान के अनारक्षित पद पर शकुंतला देवी, राधेश्याम और राजू ने नामांकन किया है। वहीं इसी ब्लॉक के किचार में प्रभावती देवी और मनोज कुमार मैदान में हैं। घोरावल ब्लॉक में खडदेउर ग्राम प्रधान के पद पर शारदा प्रसाद और जागेश्वर ने नामांकन किया है।
विज्ञापन

सभी उम्मीदवारों का पर्चा जांच में वैध पाया गया है। तीनों पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। वहीं घोरावल ब्लॉक के वार्ड संख्या 29 से क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए राम प्रताप ने एकमात्र आवेदन किया है। ग्राम पंचायत सदस्य के 27 में से 22 पर एक-एक नामांकन पत्र जमा हुए हैं। ऐसे में इन सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है।
राकी, सौली, केतार, सोमा और तीनताली गांव से पंचायत सदस्य के रिक्त पद पर कोई नामांकन नहीं हुआ है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय जगरुप सिंह पटेल ने बताया कि जांच के बाद वैध नामांकन पत्रों की सूचना संबंधित ब्लॉक पर चस्पा करा दी गई है। प्रधान के तीन पदों पर ही चुनाव की संभावना है। नाम वापसी व चुनाव चिह्न आवंटन के बाद प्रक्रिया आगे बढ़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें