फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दी घोरावल बार के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय

विज्ञापन
विज्ञापन
,घोरावल। दी घोरावल बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को नामांकन पत्रों की वापसी के बाद सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। अब इसकी औपचारिक घोषणा बाकी है।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवजतन विश्वकर्मा ने बताया गया कि अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुशील कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को नामांकन पत्र वापस ले लिया। अब अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत बार के सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध चुनाव तय है। अध्यक्ष पद पर गोपाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जाहिर अब्बास, महामंत्री पद पारस नाथ दुबे, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप नारायण सिंह व उमेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद के लिए फखरे आलम और संयुक्त मंत्री पद रत्नेश कुमार यादव का नामांकन हुआ है। शेष पदों और कार्यकारिणी का गठन नई समिति करेगी। छह जनवरी को अवकाश होने के कारण चुनाव के परिणामों की घोषणा 7 जनवरी को की जाएगी। इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष प्रयागदास, महेश यादव, अरविंद सिंह, प्रियांशु गुप्ता , तेजभान सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें