चोपन थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में घायल एक अज्ञात व्यक्ति की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी है।
चोपन थाना क्षेत्र के इलाके में मंगलवार की दोपहर दो बजे सड़क हादसे में 50 वर्षीय व्यक्ति घायल को गया। जहां राहगीरों की मदद से उसे चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालांकि स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां एंबुलेंस कर्मचारियों ने शाम चार बजे के करीब उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
स्थिति गंभीर होने और कोई साथी न होने के कारण उसे वाराणसी रेफर नहीं किया जा सका। ऐसे में मंगलवार की रात करीब ग्यारह बजे उसकी मौत हो गई। जहां शव को पहचान के लिए लोढ़ी चौकी पुलिस ने मोर्चरी के डिप फ्रीजर में 72 घंटोंं के लिए सुरक्षित रखवा दिया है। बुधवार की शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी।