फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कद से बड़ा रिश्ता: सोनभद्र में हुई अनूठी शादी, साढ़े तीन फीट की दुल्हन, सवा तीन फीट का दूल्हा; मिला सबका आशीष

Fri, 30 May 2025 11:18 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र से छोटे कद के युवक और युवती की अनोखी शादी का मामला सामने आया है। यह जिले में चर्चा का भी विषय बना हुआ है। गांव के लोगों ने नवदांपत्य को अपना ढेर सारा आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
सरिता ने लवकुश से किया विवाह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Unique Marriage in Sonbhadra: सोनभद्र के ग्राम पंचायत ऊंचडीह में एक अनोखी और प्रेरणादायक शादी संपन्न हुई, जिसने पूरे गांव को भावविभोर कर दिया। दिव्यांग (छोटा कद) लवकुश भारती और सरिता की शादी ने न केवल समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया, बल्कि मानवीय संवेदनाओं को भी झकझोर दिया।

विज्ञापन




लवकुश भारती, पुत्र नागेश्वर प्रसाद, ग्राम पंचायत ऊंचडीह (रॉबर्ट्सगंज) का निवासी और जन्म से ही दिव्यांग है। लगभग 27 वर्षीय लवकुश ने सरिता, पुत्री इंद्रावती देवी एवं हीरालाल, निवासी ग्राम मोराही (पनौली) के साथ सात फेरे लेकर एक नई शुरुआत की।
विज्ञापन


शादी समारोह में ग्राम प्रधान अर्चना तिवारी एवं उनके प्रतिनिधि अनुपम तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Trending Videos
विज्ञापन

निभाई गई रस्में। - फोटो : अमर उजाला
ग्राम प्रधान ने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ इस जोड़े को प्राथमिकता के आधार पर दिलाया जाएगा। गांव में इस शादी को लेकर उत्साह का माहौल रहा।

ग्रामीणों ने बताया कि यह जोड़ा 36 का 36 गुण मिलाकर बना है, और दोनों एक-दूसरे के लिए परिपूर्ण हैं। शादी में ग्रामीणों का हुजूम उमड़ा और सभी ने इस प्रेरणादायक जोड़े को दिल से आशीर्वाद दिया। इस विवाह ने समाज में एक मिसाल कायम की है कि सच्चा प्रेम और समर्पण किसी भी शारीरिक कमी से ऊपर होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें