फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra News: बिजली समस्या पर अनोखा प्रदर्शन; हाथों में लालटेन और बाल्टी लेकर उतरी जनता, लगाया नारा

Tue, 10 Jun 2025 06:43 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

बिजली पानी की अव्यवस्था के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और मांग को पूरा करने के लिए आवाज बुलंद की। 
 
विज्ञापन
हाथों में बल्ब और बाल्टी लेकर प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी में बिजली और पानी संकट के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। हाथों में लालटेन, बल्ब और खाली बाल्टी लेकर बिजली निगम और जल निगम पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जमकर नारे लगाए। डीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि एक तरफ भाजपा सरकार हर घर नल से जल पहुंचाने का दावा कर रही है तो दूसरी ओर उस जिले में ही लोग पानी के लिए परेशान हैं, जहां से इस योजना का शुभारंभ हुआ था। जिले के कई इलाकों में जनता चुआंड़ का पानी पीने को मजबूर है।

प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि मूकदर्शक बने हैं। सोनभद्र में बिजली पैदा होता है लेकिन यहां की जनता को महंगी बिजली और लगातार कटौती का दंश झेलना पड़ रहा है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि जिले की जनता को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों में लोग नाले का पानी पीने को मजबूर हैं। सोनी भारती ने कहा कि सरकार केवल जनता का शोषण कर रही है ग्रामीण इलाकों में टैंकर से भी पानी सप्लाई नहीं हो रहा है। बिजली कटौती लगातार किया जा रहा है। प्रदर्शन में पूर्व नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरि, निजामतउल्लाह, गोपाल गुप्ता, मुन्ना कुशवाहा, कलावती भारती, कल्याणी कोल, सीमा भारती, उषा पटेल, देवकी खरवार आदि मौजूद थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें