फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 वर्षों में देश में हुए कई ऐतिहासिक बदलाव : सुषमा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत के बहुउद्देश्यीय हॉल में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह गोंड ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में ऐतिहासिक परिवर्तन देखा है। उनकी नीतियों से भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। बताया कि नौ से 21 जून तक ‘संकल्प से सिद्धि अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बूथ और शक्ति केंद्र स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इसमें विकसित भारत संकल्प सभा, योग शिविर, बूथ स्तर पर चौपाल लगाई जाएगी। बलिदान दिवस और आपातकाल पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर नई पहचान बनाई है। आज मोदी सरकार आतंकवाद का मुंह तोड़ जवाब दे रही है, जिसका जीता जागता उदाहरण ऑपरेशन सिंदूर है। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रखी गई है। सरकार की योजनाएं सीधे लाभार्थियों के खातों में राशि भेजने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। इससे पारदर्शिता और प्रभावशीलता बढ़ी है। कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान को तन्मयता के साथ लगकर सफल बनाने का आह्वान किया। कार्यशाला का संचालन मंडल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें