फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः कोरोना काल में अनाथ हुए 42 बच्चों को केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने दिया स्वीकृति पत्र

Sat, 17 Jul 2021 06:59 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोविड से अपने माता-पिता को खोने वाले बच्चों को मुख्यमंत्री बालसेवा योजना के तहत शिक्षा-दीक्षा, भरण पोषण और चिकित्सा सहित हर तरह की सहायता मुहैया कराई जाएगी। सरकार हर वह कोशिश करेगी, जिससे अनाथ बच्चों का भविष्य संवर सके।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने सहायता राशि का स्वीकृति पत्र और राशन किट प्रदान किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना काल में अनाथ हुए 42 बच्चों की जिंदगी संवारने के लिए शनिवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने सहायता राशि का स्वीकृति पत्र और राशन किट प्रदान किया। सोनभद्र में भाजपा के जिला कार्यालय पर कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया कि बेसहारा बच्चों की बेहतर देखभाल में कोई कमी नहीं आएगी।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोविड से अपने माता-पिता को खोने वाले इन बच्चों को मुख्यमंत्री बालसेवा योजना के तहत शिक्षा-दीक्षा, भरण पोषण और चिकित्सा सहित हर तरह की सहायता मुहैया कराई जाएगी। सरकार हर वह कोशिश करेगी, जिससे अनाथ बच्चों का भविष्य संवर सके।

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि 2017 में जब वह मंत्रिमंडल में शामिल हुए तो उन्होंने सोनभद्र को गोद लिया था। यहां अक्सर आना जाना लगा रहता है, लेकिन इस बार यहां आने सिर्फ एक मकसद महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों से मिलने का था। इन बच्चों के लिए हमारा यह फर्ज बनता है कि उन्हें हर तरह की सहायता दी जाए। आने वाले समय में बच्चों की पढ़ाई लिखाई सहित अन्य समस्याओं का भी समाधान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र प्रोत्स्यायन ने बताया कि कोरोना काल में अनाथ हुए राबर्टसगंज ब्लॉक के 22, म्योरपुर के 10, चतरा व चोपन के 10 बच्चों को सहायता राशि उपलब्ध कराई गई है। इन बच्चों के वैध संरक्षक को चार हजार रुपये प्रति माह उनके बैंक खाते में दिया जाना है, जिनकी वार्षिक आय तीन लाख तक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें