बभनी ब्लॉक के लोहिया गांव घघरी में आयोजित जन चौपाल को संबोधित करते सीडीओ महेंद्र सिंह।
ब्लॉक क्षेत्र के लोहिया गांव घघरी में गुरुवार को सीडीओ महेंद्र सिंह ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। अधूरे पड़े आवास की जानकारी पर नाराजगी जताई। इस दौरान लोहिया आवास, इंदिरा आवास, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, समाजवादी पेंशन, सड़क, पानी, स्कूल, आंगनबाड़ी की व्यवस्था की जानकारी ली।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के चयन पर कहा कि वर्ष 2016-17 में 90 लाभार्थियों का चयन किया गया है। प्रथम बार में तीस लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिया जाएगा। उन्होंने अधूरे पड़े आवास को लेकर कहा कि सरकारी धन हजम करने वालों से एक-एक पाई का हिसाब लिया जाएगा।
ऐसे में सभी लोग अपने आवासों को पूर्ण कर लें। जिस किसी का भी नाम मतदाता सूची मे छूट गया है वे लोग अपना नाम मतदाता सूची मे अवश्य दर्ज करा लें। इस मौके पर बीडीओ दिवाकर सिंह, दिलीप कुमार, बृजकुमारी, ग्राम प्रधान जगत सिंह, प्रभाकर सिंह, प्रेमनाथ चौबे, रामलाल कौशिक, ब्जगरनाथ आदि शुक्ला मौजूद रहे।