फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट, हत्या के मामले में चार हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। बीजपुर थाना क्षेत्र के जरहां ग्राम पंचायत के राजो गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने चार को हिरासत में लिया है। जबकि एक अभी फरार है। जमीन के विवाद में मारपीट के दौरान पांच लोग जख्मी भी हुए थे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि राजो गांव में रविवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। जिसमें वासिद खान की मौत हो गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया था। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर यादव ने बताया कि नामजद हुए पांच लोगों में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं अभी एक पकड़ से बाहर है। बताया कि फरारी काट रहे व्यक्ति को भी जल्द हिरासत में ले लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें