मधुपुर। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के चहलवा बस्ती के समीप राजमार्ग पर शनिवार को बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। पुलिस ने प्रमोद यादव (32) का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने समय से एंबुलेंस न पहुंचने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। हादसे के बाद भाग रहे ट्रकचालक को पुलिस ने पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे सुकृत निवासी प्रमोद यादव बाइक से बैजू बाबा मंदिर के पास सड़क पार कर रहा था। अचानक बीच सड़क पर बाइक बंद हो गई। उसी वक्त राबर्ट्सगंज से अहरौरा की तरफ जा रहा ट्रक बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रही थी। तब तक घायल की मौत हो गई। इस दौरान उपस्थित कुछ लोगों ने सूचना देने के बाद भी समय से एंबुलेेंस न पहुंचने का आरोप लगाया। चौकी इंचार्ज मनोज राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा । मिर्जापुर जिले के अहरौरा पुलिस चौकी की टीम ने बाइक में टक्कर मारकर भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया है। मृतक के परिवार के सदस्य जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
मूल कॉपी
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत
सुकृत में बैजू बाबा मंदिर के पास घटना हुई
हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को मय चालक पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
मधुपुर। सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के चहलवा बस्ती के समीप राजमार्ग पर शनिवार को बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार एक व्यक्ति को कूचल दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने प्रमोद यादव (32) का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। उधर, मृतक के घरवालों को घटना की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। वहीं घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने समय से एंबुलेंस न पहुंचने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। मिर्जापुर पुलिस हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे सुकृत निवासी प्रमोद यादव (32) बाइक से बैजू बाबा मंदिर के पास सड़क पार कर रहे थे। लेकिन अचानक बीच सड़क पर बाइक बंद हो गई। उसी वक्त राबर्ट्सगंज की तरफ से अहरौरा की तरफ जा रहा ट्रक बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल ले जाने की तैयारी में जुट गई। तब घायल की मौत हो गई। इस दौरान उपस्थित कुछ लोगों ने सूचना देने के बाद भी समय से एंबुलेेंस न पहुंचने का आरोप लगाया। चौकी इंचार्ज मनोज राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी चल रही है। मिर्जापुर जिले के अहरौरा पुलिस चौकी की टीम ने बाइक में टक्कर माकर भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया है। मृतक के परिवार के सदस्य जो तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।