फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुद्धी को जिला बनाए जाने को लेकर वकीलों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर शनिवार को संघर्ष समिति, सिविल बार संघ और दुद्धी बार संघ के अधिवक्ताओं ने कचहरी गेट के सामने दोपहर में प्रदर्शन किया। इससे पहले नारेबाजी करते हुए कचहरी परिसर से जुलूस निकाला और तालाब रोड होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचा।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय पहुंचकर संघर्ष समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार विकास पांडेय को सौंपा। दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष कैलाश कुमार गुप्त ने सरकार के चार साल पूरे हो गए लेकिन सरकार ने जिला बनाए जाने को संज्ञान भी नहीं लिया। जिला बनाओ संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग चार दशकों से की जा रही है। दुद्धी को जिला न बनाये जाने से क्षेत्र का अपेक्षित विकास नहीं हो पा रहा है। कहा कि सरकार यदि शीघ्र दुद्धी को जिला नहीं बनाती है तो आंदोलन किया जाएगा। प्रवक्ता रामपाल जौहरी ने कहा कि दुद्धी तहसील से सबसे ज्यादा राजस्व सरकार को मिलता है, लेकिन उसके सापेक्ष अभी तक क्षेत्र में विकास नहीं हो सका है। किसी सरकार ने क्षेत्र के विकास पर ध्यान नहीं दिया। इस मौके पर सत्यनारायण यादव, प्रेमचंद, आनंद कुमार, संतोष कुमार, राकेश मिश्रा, प्रदीप कुमार, जवाहरलाल, राहुल, राम प्रकाश सिन्हा, कृष्णा देव अग्रहरि, राकेश कुमार अग्रहरी, अमरावती देवी, आशीष गुप्ता, प्रेमचंद यादव, राकेश तिवारी, संतोष, अरुणोदय, संजीव गुप्ता, जीवन राम, चंद्रवंशी, सन्नो बानो आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें