फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: तिलक समारोह में जा रहे बाइक सवार को बेकाबू ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
झारखंड के गढ़वा जनपद के केतात थाना क्षेत्र अंतर्गत परती गांव निवासी मृतक-  प्रमोद चौरसिया(फाइल
विज्ञापन
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के नौकोठिया मोड़ के पास शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार प्रमोद चौरसिया (40) की मौत हो गई। वह तिलक समारोह में शामिल होने जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

झारखंड के गढ़वा जनपद के परती गांव निवासी प्रमोद चौरसिया (40) सिंगरौली (मध्यप्रदेश) के गोरबी में कार्यरत थे। शनिवार दोपहर वह बाइक से बिशनपुरा में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान नौकोठिया मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर समाजसेवी विजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से शव को हिंडालको अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रमोद के बहनोई रामदास चौरसिया (निवासी दुद्धी) ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी राजेश चौबे ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें