फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: उमाशंकर और पार्वती ने जीते गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। जीआईसी मैदान में चल रही दो दिवसीय क्षेत्रीय क्रीड़ा रैली, एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। अंतिम दिन विभिन्न स्पर्धाओं में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान उमाशंकर और पर्वती ने गोल्ड में जीता।
विज्ञापन

समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजेश्वर श्रीवास्तव रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों ने खेल के क्षेत्र में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। आगे की प्रतियोगिताओं में भी वह इसी तरह खेलना जारी रखें। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीआईसी के प्रधानाचार्य ऋषिकेश पाठक और जीजीआईसी की प्रधानाचार्य डॉ श्वेता सिंह ने संयुक्त रूप से किया। खेल स्पर्धा में ब्लाक के कुल 19 इंटर काॅलेज के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400, 800 मीटर दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद, भाला प्रक्षेप आदि प्रमुख रहे। इस अवसर पर अभिजीत त्रिपाठी, डॉ दिव्या राय, रीता राय, ज्योति वर्मा, आदर्श तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन अध्यापक अमर सिंह ने किया।
सोनांचल इंटर कॉलेज का रहा दबदबा
खेल के प्रतिस्पर्धा में जीआईसी दुद्धी का छात्र उमाशंकर ने ट्रिपल जंप, लंबी कूद, ऊंची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वहीं सोनांचल इंटर काॅलेज की छात्रा पार्वती ने 800 एवं 100 मीटर की दौड़, भाला प्रक्षेप में प्रथम स्थान लाने पर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। खेल स्पर्धा में सबसे ज्यादा प्रथम स्थान पाने वाले छात्र छात्राएं सोनांचल इंटर काॅलेज दुद्धी, जीजीआईसी दुद्धी, जीआईसी दुद्धी के खिलाड़ी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें