फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: उदय लाल बने सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की दुद्धी शाखा का गठन मंगलवार को हुआ। पिपरी शाखा के अध्यक्ष अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में हुए गठन प्रक्रिया के दौरान उदय लाल मौर्य को अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन

इसके अलावा भागीरथी राम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जमुना प्रसाद को उपाध्यक्ष, रामचंद्र प्रसाद को मंत्री, सीताराम को कोषाध्यक्ष और नंदकिशोर तिवारी को संप्रेक्षक पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। यह प्रक्रिया चुनाव अधिकारी अर्जुन सिंह की देखरेख में हुई। जनपदीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र श्रीवास्तव की उपस्थिति में हुई। शाखा सोनभद्र की ओर से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए दुद्धी शाखा को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। साथ ही सभी पदाधिकारियों के चयन का अनुमोदन भी किया गया। जिलाध्यक्ष सूरज बली सिंह ने उम्मीद जताई कि दुद्धी शाखा, पिपरी एवं जनपदीय इकाई के साथ समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें