फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस डॉ. आंबेडकर, महात्मा गांधी और नेहरू के विचारों पर चलने वाली पार्टी : ओमप्रकाश

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में नवनियुक्त पदा​धिकारियों का स्वागत करते पदा​धिकारी।
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में जनपद स्तर पर नई जिम्मेदारियों के तहत ओमप्रकाश राव को जिला चेयरमैन और सुशील कुमार को शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड की अध्यक्षता में दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। नवनियुक्त जिला चेयरमैन ओमप्रकाश राव ने कहा कि कांग्रेस भीमराव आंबेडकर, महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के विचारों पर चलने वाली पार्टी है। जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि ओमप्रकाश राव के नेतृत्व में जनपद में कांग्रेस दलितों की आवाज को और मजबूती मिलेगी। शहर अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि शहर के अनुसूचित जाति बस्तियों और वार्डों में जाकर लोगों को जोड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें