फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभ्भाकांड: अधिकारियों और कर्मियों की बढ़ी धुकधुकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में आदर्श कृषि सहकारी समिति की जमीन संबंधी विवाद में 11 लोगों की हुई हत्या की जांच अंतिम चरण में पहुंच गई है। एसआईटी जल्द ही जिले में पहुंच कर इस मामले से जुड़े कई लोगों से पूछताछ कर सकती है। इसके लिए प्रकरण में फंसे कई अधिकारी, पुलिस समेत अन्य लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया भी गया है। बताया जा रहा है कि जांच में कोई नया मोड़ नहीं आया तो अक्तूबर के अंत तक टीम जांच पूरी कर रिपोर्ट संबंधित को सौंप देगी। उधर, जांच अंतिम चरण में पहुंचने की भनक मिलने पर इस मामले में फंसे अधिकारियों/कर्मचारियों में बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन

बता दें कि 17 जुलाई को उभ्भा में समिति की विवादित भूमि को लेकर प्रधान पक्ष और ग्रामीणों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। आरोप है कि इस संघर्ष में प्रधान पक्ष के लोगों ने असलहे, लाठी-डंडे से वार कर दूसरे पक्ष के दस लोगों की हत्या कर दी थी और 28 लोग घायल हो गए थे। उपचार के दौरान ट्रामा सेंटर में एक घायल ने दम तोड़ दिया था, जिससे मरने वालों की संख्या 11 पहुंच गई थी। वहीं, प्रधान पक्ष के भी कई लोग घायल हो गए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार की अगुवाई में तीन सदस्यीय टीम इस मामले की जांच के लिए गठित कर दस दिन में रिपोर्ट मांगी। टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद सीएम के निर्देश पर सहायक अभिलेख अधिकारी समेत 28 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर एसआईटी ने जांच शुरू की। एसआईटी को निष्पक्ष ढंग से तीन माह में जांच कर शासन को रिपोर्ट देना है। विवचेना के क्रम में पूर्व में कई बार जिले में एसआईटी की टीम ने आकर समिति से जुड़ी पत्रावलियों को खंगाल कर अधिकारियों और कर्मियों से पूछताछ की। सूत्रों का कहना है कि अक्तूबर माह के अंत तक एसआईटी जांच पूर्ण कर रिपोर्ट दे देगी। जिले में एसआईटी की टीम 21 से 23 अक्तूबर तक मौजूद होकर घोरावल कोतवाली के इंचार्ज रह चुके कई इंस्पेक्टरों समेत अन्य लोगों से पूछताछ करेगी। इसके लिए संबंधित लोगों को सूचित कर दिया गया है। उधर जैसे-जैसे जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, इस मामले में मुकदमे में फंसे अधिकारियों, कर्मचारियों समेत अन्य लोगों में बेचैनी बढ़ती जा रही है। इस मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि पूछताछ के लिए संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए निर्धारित तिथियों पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें