फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभ्भाकांड: किराए पर भूमि लेने वालों की तैयार हो रही रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के उभ्भा गांव में आदर्श कृषि सहकारी समिति की सैकड़ों बीघे जमीन को 140 लोगों को किराए पर दिया गया था। इसका खुलासा सूबे की अपर मुख्य सचिव राजस्व रेणुका कुमार की जांच करने पर हुआ था। अब प्रशासन किराए पर खेतीबारी करने वालों की रिपोर्ट तैयार करने में जुट गया है।
विज्ञापन

जांच समिति ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो पता चला कि आदर्श कृषि सहकारी समिति की भूमि पर ग्राम उभ्भा/सपही के लगभग 140 परिवार दशकों से खेती करते चले आ रहे हैं। इसके एवज में वे समिति के प्रतिनिधि नीरज राय को प्रतिवर्ष आपसी सहमति से निर्धारित धनराशि भुगतान करते हैं। लेकिन 17 अक्टूबर 2017 से धनराशि का भुगतान करना बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें