घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के दीवां गांव में सोमवार को जानवर बांधने और पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में दंपती समेत चार घायल हो गए। सभी घायलों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से डॉक्टर ने दो की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया । इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष केे आठ लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दीवां निवासी पुनवासी और जोखन विवाद चल रहा है। सोमवार को दोनों पक्षों में जानवर बांधने को लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से बिफनी देवी (45), उसका पति पुनवासी (50) घायल हो गयास। जबकि दूसरे पक्ष से दशमतिया देवी (50) और उसका पुत्र श्यामसुंदर (28) घायल हुुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में सभी घायलों का इलाज और मेडिकल हुआ। वहीं गंभीर रूप से घायल पुनवासी व श्यामसुंदर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।