रिहंद जलाशय में नहाने उतरे दो युवक लापता हो गए। घटना कोटा बोट प्वाइंट के करीब मंगलवार देर शाम साढ़े छह बजे के बाद हुई।सूचना के बाद शक्तिनगर पुलिस तलाश में जुट गई, लेकिन रात होने के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन में कई तरह की कठिनाई आई। स्थानीय गोताखोरों के साथ पुलिस एसडीआरएफ टीम के संपर्क में है।
सीमा से सटे मप्र के विंध्यनगर थाना क्षेत्र में स्थित जैतपुर इलाके से चार दोस्त शक्तिनगर के कोटा बोट प्वाइंट के करीब नहाने के लिए पहुंचे थे। संजय कुमार (35) और प्रेम कुमार (28) गहरे पानी में चले गए और डूब गए। किनारे पर मौजूद उनके दो अन्य दोस्तों ने घटना की सूचना परिवार के लोगों के साथ पुलिस को दी।
शक्तिनगर के प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौजूद लोगों की मदद से रेस्क्यू में जुट गई है लेकिन अंधेरा व संसाधनों का अभाव आड़े आ रहा है।