फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, तेज रफ्तार ने ली बाइक सवारों की जान

Mon, 06 Mar 2023 09:37 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले में बीती रात अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई तो वहीं दो लोग घायल हो गए। हादसा बभनी और जुगैल थाना क्षेत्र में हुआ। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सोनभद्र जिले में बीती रात अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई तो वहीं दो लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार ने बाइक सवारों की जान ली। पहली घटना बभनी थाना क्षेत्र की है।  नधिरा बेल महुआ मोड़ पर देर रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार बाइक पुल से टकराते हुए गड्ढे में चली गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दो अन्य सवार घायल हो गए। घायलों का उपचार सीएचसी बभनी में चल रहा है। 

विज्ञापन


राजसरई गांव निवासी राजू गोंड (22) पुत्र मनबोध,  सोहर लाल (25) पुत्र जिंदलाल और हथियार निवासी जगशाह (23) पुत्र नंदलाल तीनों एक बाइक से म्योरपुर के आरंगपानी गांव से घर लौट रहे थे। नधिरा बेल महुआ मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकराते हुए गड्ढे में जा गिरी।

सूचना मिलते ही पीआरवी और बभनी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गई, जहां डाक्टरों ने राजू को मृत घोषित कर दिया। घायल सोहर लाल और जगशाह दोनों का उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि मृतक राजू के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेजा जा रहा है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकराई

जुगैल थाना क्षेत्र के गोठानी गांव के पास रविवार की रात तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।  चोपन के बरगवां निवासी जितेंद्र पुत्र बब्बल (29) चोपन से देर शाम अपने घर जा रहा था। गोठानी के पास बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों व गांव वालों की मदद से एम्बुलेंस से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां हालत खराब देख डॉक्टर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां भी स्थिति नाजुक देख डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। वहीं रो-रोकर माता-पिता का बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें